डिजिटल इंडिया पर निबंध 500 शब्द
प्रस्तावना
डिजिटल इंडिया को 1 जुलाई 2015 को भारत सरकार के द्वारा शुरू किया गया है, जिसे भारत के कई प्रमुख उद्योगपतियों के साथ मीटिंग करके शुरू करने का निर्णय लिया गया था।
डिजिटल इंडिया पहल के जरिए साल 2019 तक भारत में पूरी तरीके से डिजिटल सुविधाओं को शुरू करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था।
कोविड-19 के दौरान डिजिटल इंडिया अभियान एक वरदान साबित हुआ था। उस दौरान प्रधानमंत्री कोरोना महामारी संबंधित प्रश्नों के समाधान हेतु लोगों से जुड़ने के लिए आरोग्य सेतु एप्लीकेशन को लॉन्च किए थे।
इसके अतिरिक्त लोगों को कोरोना महामारी के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से GOK Direct केरल सरकार के द्वारा शुरू किया गया था।
अन्य राज्य सरकार भी राज्य के लोगों को विभिन्न तरह से सहायता पहुंचाने के लिए कई तरीके के डिजिटल पोर्टल की सुविधा को लागू की थी। कोरोना महामारी के बाद डिजिटल इंडिया पहल में काफी ज्यादा क्रांति आई।
डिजिटल इंडिया अभियान की आवश्यकता
देश को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने के लिए डिजिटल इंडिया की आवश्यकता है। भारत देश में दुनिया के अन्य देश की तुलना में सबसे ज्यादा जनसंख्या है।
यहां के लोग काफी ज्यादा मेहनत करते हैं, उसके बावजूद काफी लोग गरीब हैं। जिसका कारण है कि हम मेहनत करते हैं लेकिन हम स्मार्ट वर्क नहीं करते।
हमारे देश में अन्य देशों की तुलना में इंटरनेट यूजर्स की संख्या काफी ज्यादा है। लेकिन हम इंटरनेट कि सही जगह पर इस्तेमाल ना कर के मनोरंजन के लिए इस्तेमाल करते हैं।
डिजिटल इंडिया के कारण इंटरनेट का सही इस्तेमाल करने का राह मिला है। डिजिटल इंडिया के अंतर्गत इंटरनेट के माध्यम से देश को एक विकसित देश बनाने में सहायता मिलेगी।
क्योंकि इससे लोगों को तकनीकी ज्ञान होगा और विज्ञान और तकनीकी के माध्यम से ही देश का तेजी से विकास किया जा सकता है।
डिजिटल इंडिया पहल का उद्देश्य
डिजिटल इंडिया पहल को कई उद्देश्य से शुरू किया गया है। इस अभियान की शुरुआत लोगों को डिजिटल तरीके से सशक्त बनाना है, आईटी सेक्टर में नौकरियों के अवसर को सृजित करना, डिजिटल साक्षरता में वृद्धि करना, सरकारी कामकाज को आसान बनाने के लिए डिजिटल तकनीकी को अपनाना, इलेक्ट्रॉनिक विनिर्माण करना, सभी लोगों तक तेज इंटरनेट के जरिए सूचनाओं को पहुंचाना एवं सरकारी सेवाओं के लाभ को पहुंचाना है जैसे कई उद्देश्य हैं।
डिजिटल इंडिया अभियान का लाभ
- डिजिटल इंडिया अभियान का लाभ हर एक व्यक्ति को मिल रहा है। डिजिटल इंडिया अभियान खासकर के दूरदराज और ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिए ज्यादा फायदेमंद साबित हुआ है।
- दूरदराज वाले लोग जिनके लिए सरकारी सेवाओं का लाभ प्राप्त कर पाना बहुत मुश्किल होता था। वहीं आज डिजिटल इंडिया अभियान के कारण यह सुविधा उनके घर तक पहुंच चुकी है।
- तेज इंटरनेट स्पीड के कारण आज सरकारी कामकाज डिजिटल माध्यम में कन्वर्ट हो चुका है, जिसके कारण सभी लोगों के लिए सरकारी सेवाओं का लाभ प्राप्त करना आसान हो चुका है।
- डिजिटल भुगतान, डिजिटल लॉकर, ईसाइन, ऑनलाइन लोन प्राप्त करना, ऑनलाइन शिक्षा जैसे कई सेवाएं आज घर बैठे फोन पर ही उपलब्ध हो जा रहे हैं।
- डिजिटल इंडिया के कारण भ्रष्टाचारी में भी कमी आई है, कालाबाजारी, धोखाधड़ी कम हुई है।
- सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने से लोग को छुटकारा मिला है।
निष्कर्ष
आज के समय में भारत में अशिक्षा और गरीबी बहुत बड़ी समस्या है और इसे समय रहते हटाना बहुत ही जरूरी है। इस समस्या को हटाने के लिए डिजिटल इंडिया योजना बहुत महत्वपूर्ण है।
इस योजना से एक नये भारत का निर्माण होगा और भारत को एक नई पहचान मिलेगी। भारत में नये रोजगार आयेंगे। जिससे बेरोजगार लोगों को रोजगार मिलेगा। इस योजना से भारत में विकास की गति और भी तेज हो जाएगी।
डिजिटल इंडिया पर निबंध 800 शब्द
प्रस्तावना
डिजिटल इंडिया भारत सरकार के द्वारा चलाया जा रहा है एक महत्वपूर्ण अभियान है। इस अभियान के जरिए देश के सभी सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों के कामकाज को डिजिटल करने का लक्ष्य बनाया गया, इसके साथ ही उनकी सुविधाओं को लोगों के लिए आसान बनाया जा रहा है।
डिजिटल इंडिया के जरिए भारत को हर क्षेत्र में डिजिटल रूप से आधारित बनाना, डिजिटल रूप से साक्षर बनाना, नागरिकों तक सभी सरकारी सुविधाओं को आसानी से पहुंचाना, लोगों को तकनीकी मामलों में कुशल बनाना जैसे कई लक्ष्य निर्धारित किए गए हैं।
भारत के प्रधानमंत्री के द्वारा इस योजना को प्राथमिकता दी गई है। इस अभियान के तहत भारत के ढाई लाख गांव में तेज इंटरनेट कनेक्शन प्रदान करके मुफ्त वाई-फाई की सुविधा दी जा रही है।
डिजिटल इंडिया अभियान की शुरुआत
भारत सरकार की महत्वपूर्ण पहल डिजिटल इंडिया अभियान को 1 जुलाई 2015 को शुरू किया गया था।
इस अभियान को अनिल अंबानी, साइरस मिस्त्री, अजीम प्रेमजी जैसे दिग्गज उद्योगपति के साथ मीटिंग करके शुरू करने का निर्णय लिया गया था।
डिजिटल इंडिया पहल को शुरू करने की घोषणा इंदिरा गांधी इनडोर स्टेडियम दिल्ली में किया गया था।
डिजिटल इंडिया अभियान के मुख्य लक्ष्य
डिजिटल इंडिया अभियान का उद्देश्य तिर्व इंटरनेट स्पीड नेटवर्क के जरिए भारत के दूरदराज क्षेत्रों के लोगों तक हर एक सूचनाओं को पहुंचाना है।
इस अभियान का मुख्य लक्ष्य संपूर्ण भारत को जोड़कर एक शक्तिशाली और विकसित देश बनाना है। डिजिटल इंडिया का उद्देश्य देश में ज्यादा से ज्यादा रोजगार सृजन करना है ताकि बेरोजगारी घटे और लोग सशक्त बन पाए।
डिजिटल इंडिया का लक्ष्य भारत में डिजिटल सरकारी कामकाज को शुरू करना है। डिजिटल सरकारी कागज कार्यवाही को शुरू करके हर एक लोगों के लिए सरकारी सेवाओं को आसान बनाना है।
डिजिटल इंडिया के जरिए वस्तुओं का लेनदेन, राशि का लेन देन, सरकारी कामकाज, बैंकिंग, शिक्षा हर एक चीज को आसान बनाना है, जिससे लोगों का समय भी बचे और पैसा बचे।
डिजिटल इंडिया अभियान के फायदे
- डिजिटल इंडिया का सबसे प्रमुख फायदा है कि देश के हर एक लोगों तक सरकार के योजनाओं का लाभ प्राप्त हो रहा है।
- पहले जहां लोग सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटकर थक जाते थे लेकिन उनके सरकारी काम नहीं हो पाते थे यहां तक कि घूष भी देना पड़ता था। लेकिन डिजिटल इंडिया पहल के कारण सरकार ने लोगों के लिए डिजिटल सेवा आरंभ किया, जिससे लोगों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ते और घर बैठे काम हो जाता है।
- डिजिटल इंडिया पहल के कारण ऑनलाइन पैसों का ट्रांजैक्शन सुविधा शुरू हो चुकी है, जिससे लोगों का समय बच रहा है।
- डिजिटल इंडिया शिक्षा के क्षेत्र में भी बहुत ही सहायक है। इससे देश की साक्षरता बढ़ेगी। डिजिटल इंडिया के कारण ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे भी शिक्षा प्राप्त कर पा रहे हैं। डिजिटल इंडिया के कारण सरकार विद्यार्थियों के लिए कई तरह की स्कॉलरशिप योजनाएं शुरू कर रही है, जिससे गरीब बच्चो को उच्च शिक्षा प्राप्त करने में मदद मिल रही है।
- डिजिटल इंडिया के कारण सरकारी कागज कार्यवाही कम हो रही है और डिजिटल डॉक्यूमेंट का इस्तेमाल हो रहा है।
- डिजिटल इंडिया के कारण सरकारी कामकाज में धोखेबाज दलालों से लोगों को छुटकारा मिल रहा है।
- डिजिटल इंडिया पहल के कारण व्यापार और कुटीर उद्योग में भी पैसे के लेनदेन, भुगतान संबंधी कई परेशानियों दूर हो चुकी है। ऑनलाइन ऑर्डर लेकर डिजिटल बिल भेजा जाता है, जिससे व्यापारी और ग्राहक दोनों का समय बचता है।
- डिजिटल इंडिया के कारण रोजगार के नए अवसर प्राप्त हो रहा है। कई तरह के डिजिटल सुविधाओं को सभी क्षेत्रों तक पहुंचाने के लिए सीएससी केंद्र खोले गए हैं, जिससे कई लोगों को रोजगार मिले हैं।
- डिजिटल इंडिया के कारण सरकारी वैकेंसी की जानकारी छात्रों तक आसानी से पहुंच रही है और वे ऑनलाइन माध्यम से ही सरकारी नौकरी के लिए आवेदन भी कर पा रहे हैं।
- डिजिटल इंडिया के कारण कागज की बचत हो रही है, जिससे पेड़ों की कटाई पर भी रोक लग रहा है। अब सभी तरह के काम डिजिटल होने के कारण कागज की उपयोगिता कम हो रही है। छात्रों की परीक्षा भी ऑनलाइन माध्यम में ली जाती हैं, जिससे कागज के खर्चे में कटौती हुई है।
डिजिटल इंडिया अभियान के स्तंभ
डिजिटल इंडिया अभियान के 9 प्रमुख स्तंभ है:
- ब्रांड बैंड हाईवे
- ई-क्रांति सेवाओं की इलेक्ट्रॉनिक डिलीवरी
- मोबाइल कनेक्टिविटी के लिए सार्वभौमिक पहुंच सभी के लिए सूचना
- पब्लिक इंटरनेट एक्सेस कार्यक्रम
- अर्ली हार्वेस्ट कार्यक्रम
- इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण
- नौकरियों के लिए आईटी
- ई गवर्नेंस प्रौद्योगिकी के माध्यम से सरकार में सुधार
डिजिटल इंडिया अभियान के नुकसान
डिजिटल इंडिया को शुरू करने का लक्ष्य तो बहुत ही सकारात्मक है और निसंदेह यह देश के विकास के लिए भी काफी महत्वपूर्ण है।
लेकिन डिजिटल इंडिया अभियान में इंटरनेट और तकनीकी को प्राथमिकता देने के कारण इसके कुछ नुकसान भी हैं।
- डिजिटल इंडिया अभियान के कारण इंटरनेट का प्रयोग करना बहुत ही आवश्यक हो चुका है। ऐसे में इंटरनेट की उच्च कीमत और धीमी गति के कारण सभी लोगों के लिए इंटरनेट का प्रयोग करना मुमकिन नहीं है।
- डिजिटल इंडिया अभियान के कारण साइबर क्राइम को काफी हद तक बढ़ावा भी मिला है। क्योंकि इसमें इंटरनेट का काफी ज्यादा इस्तेमाल होता है।
- इस अभियान के तहत लोगों को डिजिटल तकनीकों के बारे में ज्ञान होना जरूरी है और बहुत से लोगों को ऑनलाइन तकनीकों के इस्तेमाल करने में परेशानी होती हैं। खास करके गरीब और कम पढ़े लिखे लोगों के लिए।
निष्कर्ष
डिजिटल इंडिया पहल को शुरू करके भारत तेजी से विकास करना शुरू कर दिया है। हालांकि अभी भी बहुत से लोग डिजिटल तकनीकियों को अपनाना सीख रहे हैं।
लेकिन बहुत जल्द वे अपने तकनीकी ज्ञान और कौशल को बढ़ाने में सक्षम होंगे जो देश के विकास के लिए लाभकारी होगा।
अंतिम शब्द
हम उम्मीद करते हैं कि आपको यह डिजिटल इंडिया पर निबंध हिंदी में (essay on digital india in hindi) लेख पसंद आया होगा, इसे आगे शेयर जरुर करें। यदि इस लेख से जुड़ा कोई सवाल या सुझाव है तो कमेंट बॉक्स में जरुर बताएं।
यह भी पढ़े